बाड़मेर कलेक्टर टीना डाबी का 'फिल्मी एक्शन': सफाई अभियान के दौरान स्पा सेंटर पर मारा छापा, गेट तोड़कर अंदर घुसी पुलिस, आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए युवक-युवतियां
बाड़मेर। राजस्थान के सीमावर्ती जिले बाड़मेर की तेजतर्रार आईएएस और जिला कलेक्टर टीना डाबी एक बार फिर अपने सख्त और अनोखे अंदाज को लेकर देश भर की सुर्खियों में हैं। शहर में चल रहे एक प्रशासनिक अभियान के दौरान कलेक्टर टीना डाबी ने फिल्मी स्टाइल में अचानक एक स्पा सेंटर पर औचक छापा मार दिया। इस अचानक हुई कार्रवाई से स्पा सेंटर के भीतर हड़कंप मच गया और पुलिस ने वहां से 4 लड़कियों और 2 लड़कों को बेहद आपत्तिजनक हालत में धर दबोचा। 'नवो बाड़मेर' अभियान के दौरान अचानक हुआ एक्शन मिली जानकारी के अनुसार, बाड़मेर शहर को सुंदर और स्वच्छ बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा 'नवो बाड़मेर अभियान' चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत कलेक्टर टीना डाबी खुद अधिकारियों की टीम के साथ चौहटन चौराहे से चामुंडा चौराहे तक नेशनल हाईवे 68 के किनारे सफाई व्यवस्था का जायजा ले रही थीं। जैसे ही प्रशासनिक अमला चामुंडा चौराहे के पास पहुंचा, तभी वहां मौजूद एक स्पा सेंटर के संचालक ने अधिकारियों की गाड़ियों को देखकर हड़बड़ाहट में आनन-फानन में मुख्य दरवाजा बंद कर दिया। संचालक ने नहीं खोला दरवाजा, तो गेट तोड़कर ...