तत्वाधान में सरकारी विद्यार्थियों की छुट्टियों का उपयोग करते हुए निशुल्क समर कैंप का आयोजन चल रहा है|

 सरकारी विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए नि:शुल्क समर कैंप का आयोजन

अगस्त्या इंटरनेशनल फाउंडेशन तथा टाटा पावर के संयुक्त तत्वाधान में सरकारी विद्यार्थियों की छुट्टियों का उपयोग करते हुए निशुल्क समर कैंप का आयोजन चल रहा है| फाउंडेशन के राजस्थान लीडर रोशन राय तथा  नंदकिशोर वैष्णव तथा टाटा पावर के सी. एस.आर.  हिमांशु सिंह के मार्गदर्शन में सरकारी विद्यार्थियों को बहुत इन्नोवेटिव प्रोजेक्ट बनाने का अवसर मिला है| तथा विद्यार्थियों को गर्मियों के अवकाश में केवल विश्राम ही नहीं, बल्कि सीखने का अवसर भी मिलेगा।  फाउंडेशन के द्वारा विद्यार्थियों के लिए विज्ञान के क्षेत्र में हर संभव प्रयास किया जा रहा है । जिसमें विद्यार्थी  विज्ञान, कला, नवाचार एवं रचनात्मकता पर आधारित विभिन्न रोचक गतिविधियां सीखेंगे। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में वैज्ञानिक सोच, प्रयोगात्मक शिक्षा,




अवलोकन क्षमता, समस्या समाधान एवं रचनात्मक कौशल का विकास किया जाएगा। कैंप में विज्ञान प्रयोग, मॉडल निर्माण, पेपर इंजीनियरिंग , कला गतिविधियां तथा दैनिक जीवन से जुड़े वैज्ञानिक सिद्धांतों को रोचक तरीके से प्रस्तुत किया जाएगा। इस समर  कैंप का आयोजन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय करणीसर भाटियां में चल रहा है। तथा इस कैम्प का आयोजन पाँच दिवस तक रहेगा। वर्तमान में 60 से अधिक विद्यार्थियों को समर  कैंप का लाभ मिल रहा है।नंदकिशोर सर ने बताया कि यह अवकाश समय केवल मनोरंजन के लिए नहीं, बल्कि रचनात्मक कार्य और नवाचार की दिशा में कदम बढ़ाने का अवसर है।प्रोजेक्ट हेतु सभी सामग्रियों की व्यवस्था  फाउंडेशन द्वारा निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

400 किलो नकली घी अहमदाबाद

RGHS के नाम पर अस्पतालों की 'खुली लूट'!