मारवाड़ गौरव एवं गौ सेवा सम्मान समारोह 6 जून को, 40 से अधिक विभूतियों का होगा सम्मान
गौ सेवा और मानव सेवा को समर्पित फर्स्ट इंडिया न्यूज़ का यह हैँ तीसरा सोपान,केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के मुख्य आतिथ्य में होगा आयोजन, पश्चिमी राजस्थान से प्रतिनिधित्व करने वाले कैबिनेट और राज्य मंत्रियों के अलावा जन प्रतिनिधि करेंगे शिरकत,जोधपुर संभाग के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी कार्यक्रम की बढ़ाएंगे शोभा
जोधपुर। गौ सेवा, मानव सेवा और सामाजिक सरोकारों को समर्पित फर्स्ट इंडिया न्यूज़ द्वारा आयोजित "मारवाड़ गौरव एवं गौ सेवा सम्मान समारोह" का आयोजन आगामी 6 जून 2026 को दोपहर 3:15 बजे लहरिया रिसोर्ट, जोधपुर में किया जाएगा। यह आयोजन फर्स्ट इंडिया न्यूज़ की सामाजिक जागरूकता एवं गौ संरक्षण अभियान की श्रृंखला का तीसरा सोपान है। फर्स्ट इंडिया न्यूज़ के चेयरमैन एन्ड एडिटर इन चीफ डॉ जगदीश चंद्र तथा सीईओ एवं प्रबंध संपादक पवन अरोड़ा के सानिध्य में यह आयोजन संपन्न होगा.
फर्स्ट इंडिया न्यूज़ के जोधपुर डिवीजन के रेजिडेंट एडिटर राजीव गौड़ और वरिष्ठ प्रबंधक कमल पुरोहित ने बताया कि,समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत होंगे। कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य राजेंद्र गहलोत, पशुपालन एवं देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत, संसदीय एवं विधि न्याय मंत्री जोगाराम पटेल, सामाजिक अधिकारिता एवं न्याय मंत्री अविनाश गहलोत, उद्योग राज्य मंत्री के.के. बिश्नोई, पशुपालन राज्य मंत्री ओटाराम देवासी, सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी तथा शहर विधायक अतुल भंसाली सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।जबकि आध्यात्मिक क्षेत्र से महामंडलेश्वर सोमेश्वर गिरी महाराज, अचलानंद गिरि महाराज, राम प्रसाद महाराज, गोविन्द राम शास्त्री तथा साध्वी प्रीति प्रियंमवदा समारोह की शोभा बढ़ाएंगे।
उन्होंने बताया कि, सीनियर एडिटर जिनेंद्र सिंह शेखावत और वाइस प्रेसिडेंट विशाल माथुर के मार्ग निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में जोधपुर संभाग एवं जिले के अनेक वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी शामिल होंगे, जिनमें संभागीय आयुक्त के.एल. स्वामी, रेंज आईजी सत्येंद्र सिंह, बीएसएफ आईजी एम.एल. गर्ग, पुलिस कमिश्नर शरत कविराज, जिला कलेक्टर आलोक रंजन, जेडीए आयुक्त उत्साह चौधरी, नगर निगम आयुक्त राहुल जैन, जिला परिषद सीईओ आशीष मिश्रा, जोधपुर डिस्कॉम एमडी डॉ. भंवर लाल, ग्रामीण एसपी पी.डी. नित्या, डिप्टी पुलिस कमिश्नर मनीष चौधरी, कमल शेखावत, शाहीन सी. तथा जोधपुर डेयरी के एमडी अशोक भाटी प्रमुख हैं।समारोह की शुरुआत गौ पूजन के साथ होगी। इसके बाद गौ सेवा, मानव सेवा, चिकित्सा, शिक्षा, प्रशासन, सामाजिक सेवा, कला, संस्कृति और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 40 से अधिक विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि,सम्मानित होने वाली प्रमुख विभूतियों में वरिष्ठ समाजसेवी समाजसेवी विजय मेहता,राजू मेहता, प्रेम कुमार जोशी, बद्री किशन हर्ष, ललित पुरोहित, नरसिंह गहलोत, डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. बी.एस. जोधा, पूर्व प्राचार्य डॉ. रंजना देसाई, महात्मा गांधी अस्पताल अधीक्षक डॉ. फतेह सिंह भाटी, मथुरादास माथुर अस्पताल अधीक्षक डॉ. विकास राजपुरोहित, उम्मेद अस्पताल के पूर्व अधीक्षक डॉ. अफजल हकीम, पशुपालन विभाग के सहायक निदेशक डॉ. संजय कृष्ण व्यास, इंटरनेशनल ब्राहमण फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष हस्तीमल सारस्वत,समाजसेवी राजेंद्र पालीवाल,मनीष शर्मा, सूर्य प्रकाश पारीक, पंडित मोहित दाधीच, सोहन गुर्जर, थान सिंह, नरपत पन्नू तथा श्रवण सिंह जोधा शामिल हैं।इसके अलावा समाजसेवी मुकेश मेहता, डॉ. अरुण सिंघवी, सागर जोशी, वरिष्ठ कॉन्ट्रेक्टर होड़ल सिंह,कुमकुम व्यवसाई प्रेम जालानी, अखिल भारतीय रावणा राजपूत समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राखी, सोमेश भंवरिया, श्याम छुगानी, मातुरी श्री सेवा संस्थान के संस्थापक कुम्भ सिंह पातावत, डॉ. आशीष सूद, शिल्पकार अशोक गहलोत, हीरा जांगिड़, श्याम भक्ति सेवा संस्थान की अध्यक्ष मोनिका प्रजापत, मरुधरा लोक कला एवं संगीत सेवा संस्थान की अध्यक्ष डॉ. स्वाति शर्मा, मायड़ फाउंडेशन की अध्यक्ष तरनिजा मोहन राठौड़, राजस्थान नर्सिंग एसोसिएशन जोधपुर इकाई के अध्यक्ष जगदीश जाट, हिंदू सेवा मंडल के सचिव विष्णु प्रजापत, लघु उद्योग भारती के प्रांत महामंत्री सुरेश बिश्नोई, सत्यमेव जयते सिटिजन सोसायटी की अध्यक्ष विमला गट्टानी, डॉ. प्रदीप शर्मा, राजस्थान ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष मुकेश भारतीय, जोधपुर डेयरी के प्रबंध निदेशक अशोक भाटी तथा नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. गुलाम अली कामदार भी सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि,फर्स्ट इंडिया न्यूज़ का यह आयोजन गौ संरक्षण, मानव सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जनजागरण का सशक्त माध्यम बनेगा।समारोह में पश्चिमी राजस्थान के जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, सामाजिक संगठनों, गौ सेवकों एवं विभिन्न क्षेत्रों की विशिष्ट हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। त्रिवाणी न्यूज आवाज सच


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें